15 मार्च 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इस्राईल की अतिक्रमण नीतियों का मुक़ाबला करने हेतु फ़िलिस्तीनियों के लिए सर्वोत्तम मार्ग प्रतिरोध को जारी रखना है.......

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि इस्राईल की अतिक्रमण नीतियों का मुक़ाबला करने हेतु फ़िलिस्तीनियों के लिए सर्वोत्तम मार्ग प्रतिरोध को जारी रखना है। संसद सभापति ने हमास के वरिष्ठ नेता महमूद अज़्ज़ह्हार से भेंट में कहा कि ज़ायोनी शासन पतन का शिकार है जबकि प्रतिरोध आंदोलन शक्ति के चरम पर पहुंच चुका है। संसद सभापति ने कहा कि इस समय इस्राईल पूर्ण रूप से अलग-थलग हो चुका है और मध्य पूर्व तथा उत्तरी अफ़्रीक़ा में इस्लामी चेतना की लहर इस्राईल के अलग थलग होने का एक मुख्य कारण है। हमास के वरिष्ठ नेता महमूद अज़्ज़ह्हार ने भी इस भेंट में फ़िलिस्तीनियों के समर्थन पर ईरान के प्रति आभार प्रकट किया और विजय प्राप्ति तक फ़िलिस्तीनियों के संघर्ष जारी रहने पर बल दिया।........166